Cloud Kitchen Fail Kyo Hota Hai? | 6 Reasons Why Cloud Kitchen Fails
Advertisement
Cloud Kitchen Fail Kyo Hota Hai, Cloud Kitchen Failure Reasons, Cloud Kitchen Ko Succesfull Kaise Banaye, Cloud Kitchen Ke Fail Hone Ke Kaaran, Cloud Kitchen Ko Fail Hone Se Kaise Bachaye, Cloud Kitchen Fail Kyo Hota Hai? jaane
Cloud Kitchen Fail Kyo Hota Hai : क्लाउड किचन एक ऐसा बिजनेस मॉडल है जिसके जरिए कोई भी व्यक्ति बहुत कम Investment से अपने घर से ही रेस्टोरेंट टाइप बिजनेस शुरू कर सकता है।
भारत में इस समय Startups की एक लहर चल रही है और कई लोग फूड इंडस्ट्री में जा रहे हैं और अपना Cloud Kitchen शुरू कर रहे हैं।
पर शायद आपको यह जानकर हैरानी होगी की 10 में से 6 से 7 क्लाउड किचन फेल हो जाते हैं और कई क्लाउड किचन तो अपनी की हुई Investment से ज्यादा पैसा कभी कमा नहीं पाते।
Failure का यह आंकड़ा सिर्फ क्लाउड किचन के बिज़नेस में नहीं हर तरह के बिज़नेस में आता हैं। भारत में 90% नए बिज़नस पहले साल ही बंद हो जाते हैं और इसका सबसे बड़ा कारण है सही और पूर्ण जानकारी ना होना और साथ में किसी की मेंटरशिप भी ना होना।
अगर आपने अपना क्लाउड किचन शुरू कर लिया है या अपना क्लाउड किचन शुरू करने जा रहे हैं तो यह लेख आपके लिए सबसे लाभदायक होने वाला है। आज के इस लेख में हम जानेंगे कि Cloud Kitchen Fail Kyo Hota Hai? और आपको कौन सी गलतिया नहीं करनी हैं।

Cloud Kitchen Fail Kyo Hota Hai?
क्लाउड किचन फेल कई कारणों से होता है नीचे हमने कुछ मुख्य कारणों को Explain करके लिखा है।
#1. Why का क्लियर ना होना
ज्यादातर लोग भीड़ में आकर क्लाउड किचन को शुरू कर लेते हैं, वह दूसरों को देखते हैं कि उनका क्लाउड किचन बढ़िया चल रहा है तो मुझे भी शुरू कर लेना चाहिए।
पर यह चीज बिल्कुल भी सही नहीं है क्योंकि अगर आपको यह क्लियर नहीं कि आपने क्यों करना है तब तक आप क्लाउड किचन में सफल नहीं हो सकते। तो सबसे पहले अपने Why को Clear रखे।
#2. सही जानकारी नहीं होनी
कई बार लोग जल्दबाजी में आकर क्लाउड किचन खोलने का सोचते हैं पर यह उनकी सबसे बड़ी गलती होती है। क्लाउड किचन एक ऐसा बिज़नेस है जिसमें अगर आपको बहुत आगे तक जाना है तो आपको उसकी सही जानकारी लेनी होगी।
इसके लिए आप किसी Expert से राय भी ले सकते हैं और इंटरनेट पर आपको इसके कई Articles और Videos मिल जाएंगे जिनकी मदद से आपको इसकी पूरी जानकारी मिल जाएगी।
#3. Food में Interest ना होना
क्लाउड किचन बिजनेस में अगर आपको सफल होना है तो उसमें आपका Interest/रूचि भी होना चाहिए क्योंकि जिस चीज में आपका इंटरेस्ट होता है उस चीज को आप Consistency से कर पाते हैं और उसमें आप मेहनत भी अपनी दे पाते हैं।
पर अगर आपका Food में इंटरेस्ट नहीं होगा तो आप Cloud Kitchen को ज्यादा देर तक नहीं कर पाएंगे, कुछ टाइम के बाद आपको इसे करने का मन ही नहीं करेगा तो अगर आपका Food Industry में इंटरेस्ट नहीं है तो आपको क्लाउड किचन नहीं स्टार्ट करना चाहिए।
#4. शुरुआत में Funds/पैसो का होना
क्लाउड किचन भले ही एक Low Costing Business है पर इसमें आपको बहुत पैसे की जरूरत होती है। अगर आपने शुरुआत में दो, तीन लाख या चार, पांच लाख रुपए से एक लाउड किचन शुरू किया।
तो उससे आप ज्यादा से ज्यादा दो-तीन महीने ही बिजनेस चला सकेंगे और अगर शुरुआत में आपका बिज़नेस अच्छा नहीं चला और आपके पास पैसे नहीं हुए तो आपका Cloud Kitchen बहुत जल्द बंद हो जायेगा तो Emergency के लिए आपके पास Funds जरूर होने चाहिए।
#5. सही Marketing ना करना
क्लाउड किचन बिजनेस में सबसे ज्यादा जरूरी चीज है उसकी मार्केटिंग क्योंकि अगर आप सही से मार्केटिंग नहीं करेंगे तो आप अपना खाना सही Customers तक नहीं पंहुचा पाएंगे।
तो अगर आप यह बिजनेस करने का सोच रहे हैं तो इसकी Marketing कैसे करनी है आपको इस पर ज्यादा ध्यान देना होगा। आज के समय में Business की Marketing करने के कई तरीके आ चुके हैं।
#6. Patience (धैर्य)
क्लाउड किचन बिजनेस में अगर आप सफल बनना चाहते हैं तो उसके लिए आपको धैर्य रखना होगा। यह कोई ऐसा बिजनेस नहीं है कि आप इसको आज शुरू करेंगे तो दो, तीन महीने बाद आप इसमें सफल हो जाएंगे।
आपको इस बिजनेस को कम से कम 1 साल देना है और 1 साल के लिए आपको पहले से ही तैयार रहना है ताकि आपको आगे कोई दिक्कत ना आए।
बिजनेस शुरू करने के बाद आप साथ-साथ क्लाउड किचन के बारे में और भी चीजें सीखे, ताकि आप अपने बिजनेस को पहले से बेहतर बना सके और धैर्य रखें, मेहनत करें आपका बिजनेस जरूर सफल होगा।
जी, तो यह हैं कुछ मुख्य कारण जिनके कारण अधिकतर लोगों का Cloud Kitchen Fail होता है पर अगर आप इन चीजों का ध्यान रखते हैं और साथ ही में खुद पर विश्वास रखते हैं तो आपका क्लाउड किचन बिजनेस जरूर सफल होगा।
यह लेख भी जरूर पढ़े:
पर इसके उसके लिए आपको मेहनत करनी होगी और काम शुरू करना होगा। इस लेख से जुड़ा कोई भी प्रश्न आप निचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं।
Conclusion (निष्कर्ष)
सफल होने के बाद हमें क्या करना है इसका प्लान हर किसी के पास होता है पर यदि हम फेल हो जाते हैं तो उसके बाद क्या करना है यह किसी को नहीं पता होता।
पर मैं आशा करता हूं कि इस लेख की मदद से आपने सीख लिया होगा कि Cloud Kitchen Fail Kyo Hota Hai? अगर आपको यह लेख पसंद आया हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और हमारे ब्लॉग को फॉलो कर लें।
आप हमारे YouTube Channel को यहाँ Click करके हमारा Content वीडियो Format में देखने के लिए Subscribe कर सकते हैं।
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q: Cloud Kitchen में कितनी Investment लगती हैं?
Q: Cloud Kitchen की Marketing कैसे करे?
Q: क्या घर से Cloud Kitchen शुरू किया जा सकता हैं?
Advertisement