Front End Developer Kya Hota Hai? | फ्रंट एंड डेवलपर क्या होता है? [2022]
Advertisement
Front End Developer Kya Hota Hai? : इंटरनेट पर अगर आप वेबसाइट या Web-Development सीखना चाहते हैं तो आप ने Front End और Back-End Developer जैसे शब्द जरूर सुने होंगे।
पर अगर आपको इनका मतलब नहीं पता तो यह लेख आपकी जरूर मदद करेगा। इस लेख में आज हम Front End Developer Kya Hota Hai? (फ्रंट एंड डेवलपर क्या होता है?) यह जानेंगे।
साथ ही में जानेंगे की एक Front End Developer का क्या काम होता है और आप इसे कैसे सीख के पैसे कमा सकते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।

Front End Developer Kya Hota Hai? | फ्रंट एंड डेवलपर क्या होता है?
Front End Developer उस प्रोग्रामर को कहा जाता हैं जो HTML, CSS और JavaScript की मदद से वेबसाइट का डिज़ाइन और Layout तैयार करता हैं। जिससे कोई भी यूजर वेबसाइट के कंटेंट के साथ Interact कर सके।
यानी किसी भी वेबसाइट का पूरा डिज़ाइन और Layout Front End Developer द्वारा बनाया जाता हैं या आप ऐसा भी कह सकते हैं की किसी भी वेबसाइट का ढांचा एक फ्रंट एंड डेवलपर द्वारा ही तैयार किया जाता हैं।
तो चलिए अब जानते हैं की Front End Developer का काम क्या होता हैं और आप इसे सीख के पैसे कैसे कमा सकते हैं।
Front End Developer का काम क्या होता हैं?
यदि आप एक Front End Developer बनना चाहते हैं तो आपका मुख्य काम Clients के लिए Interactive वेबसाइट बनाना होता हैं, जिसमे आप वेबसाइट का पूरा डिज़ाइन और Layout Code करते हैं।
इसी के साथ अगर किसी वेबसाइट का डिज़ाइन या उसमे कोई Element बदलना हो तो वह भी एक Front End Developer का ही काम होता हैं।
चलिए अब जानते हैं की आप Front End Developer कैसे बन सकते हैं और इसमें कमाई का कितना Scope हैं।
Front End Developer कैसे बने?
अगर आप 2022 में Front End Developer बनना चाहते हैं तो आप बेहद ही आसानी से Front End Development के बारे में सीख के बन सकते हैं। Front End Developer बनने के लिए आप नीचे दिए स्टेप्स फॉलो करें।
1. HTML, CSS & JavaScript
Front End Developer बनने के लिए सबसे पहले आपको HTML, CSS & JavaScript कोडिंग लैंग्वेज सीखनी होगी, क्योकि Front End का सबसे Basic काम इन्ही कोडिंग लैंग्वेज से होता हैं।
इन तीनो लैंग्वेज को आप बहुत ही आसानी से YouTube से फ्री में सीख सकते हैं, इसके आलावा आप Udemy या Coursera पर इनका Paid Course भी ले सकते हैं। पर मेरी सलाह आपको यह होगी की आप इन्हे YouTube से ही फ्री में सीख लें।
2. Front End Framework
HTML, CSS & JavaScript लैंग्वेज सीखने के बाद आपको Front End Frameworks के बारे में सीखना होगा। जिसमे आप सबसे पहले Popular Framework Bootstrap के बारे में सीख सकते हैं।
Bootstrap Framework में आपको HTML, CSS & JavaScript के पहले से ही कई Codes मिल जायेंगे जिनका आप वेब डिजाइनिंग में इस्तमाल कर सकते हैं। Bootstrap में Import & Export के कारण आपका बहुत समय बच जाता हैं।
जैसे – अगर आपको वेबसाइट में एक बटन लगाना हैं तो आप Bootstrap से बटन का Code आसानी से अपनी साइट में Import कर सकते हैं।
आसान भाषा में समझे तो Front-End Framework एक लाइब्रेरी की तरह हैं जिसमे आपको पहले से ही Front-End के कई Codes मिल जायेंगे। जिससे Front-End Development आपके लिए आसान बन जाएगी।
Bootstrap के आलावा आप Angular, React, Vue आदि Framework के बारे में भी सीख सकते हैं।
3. Designing & Other Relevant Tools
Framework के बाद आपको थोड़ा Graphic Designing जरूर आनी चाहिए, क्योकि बिना डिजाइनिंग के आप एक सुन्दर और attractive वेबसाइट नहीं बना पाएंगे। Front-End में सबसे जरुरी यूजर इंटरफ़ेस होता हैं इसलिए डिजाइनिंग भी आपको सीखनी होगी।
इसके बाद आपको “Version Control System” के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए, Version Control System की मदद से आप अपने Code ट्रैक और चेंज कर सकते हैं।
GitHub, Beanstalk और Mercurial कुछ प्रसिद्ध Control Systems हैं जिनके बारे में आप सीख सकते हैं। इसके आलावा आपको Command Line और Testing Tools के बारे में भी सीखना होगा।
4. Practice
अगर आपने Front-End Development के बारे में ऊपर दिए हुए चीजे सीख ली तो अब आपने जो सीखा उसे Implement करे और खुद कुछ Projects बनाकर देखे इससे आपकी Practice होगी।
इसके साथ ही आप कई “Open Source Projects” में भी अपना योगदान दे सकते हैं। इसके आलावा आप अपना Portfolio जरूर बनाये, क्योकि आज के समय में आपको आपके Skills को देखके ही काम मिलेगा।
5. Developer Community
Front-End Development में आगे बढ़ने के लिए आप Discord और Reddit पर कई Community ज्वाइन कर सकते हैं। इससे आपको कई नयी चीजे सीखने के लिए भी मिलेंगी और आपका नेटवर्क भी बढ़ेगा, जिससे आपको कई Projects भी मिल सकते हैं।
जी, दोस्तों तो इस प्रकार आप एक Front-End Developer बन सकते हैं। जरुरी नहीं की आपको कॉलेज ही जाना हो वेब डेवलपर बनने के लिए क्योकि आज के समय में लोग डिग्री से ज्यादा Skills को मायने देते हैं।
पर अगर आप किसी बड़े कंपनी में Front-End Developer के तौर पर नौकरी करना चाहते हैं तो आपको डिग्री की जरूरत जरूर पड़ेगी जिसके लिए आप कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। परन्तु आप इंटरनेट से भी Front-End Development सीख के आसानी से पैसे कमा सकते हैं।
यह लेख भी पढ़े:
- Ebook कैसे बनाये? Ebook से पैसे कैसे कमाए [Full Guide]
- Zepto Business Model in Hindi | How Zepto Makes Money Hindi [2022]
Freelancing और कई Startups के लिए काम करके। शुरुवात में अगर आप कही Front End Developer के तौर पर नौकरी करते हैं तो आप महीने का 10 से 25 हज़ार रुपए तक कमा सकते हैं।
दोस्तों तो हम आशा करते हैं की इस लेख से आपने Front End Developer Kya Hota Hai? और Front End Development की पूरी जानकारी पढ़ ली होगी, अगर आपको इस लेख से जुड़ा कोई भी प्रश्न पूछना हैं तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।
अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे, तब तक के लिए हमारे अन्य लेख जरूर पढ़े।
FAQ – Front End Developer Kya Hota Hai?
Q: फ्रंट एंड डेवलपर की सैलरी कितनी होती हैं?
Q: Front End Development कहाँ से सीखे?
Advertisement