Advertisement
Virat Kohli के सभी Business की List : विराट कोहली भारतीय क्रिकेट का एक ऐसा चेहरा जिससे हमारा पूरा देश प्यार करता हैं, हम सभी ने विराट कोहली को क्रिकेट में खेलते हुए तो जरूर देखा हैं, पर क्या आप जानते हैं की Virat Kohli बिज़नेस की दुनिया में भी अपना नाम कमा रहे हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें की Virat Kohli ने क्रिकेट के साथ साथ कई अपने बिज़नेस भी शुरू किये है और कई दूसरे Startups और बिज़नेस आइडियाज में अपना पैसा भी इन्वेस्ट किया हैं। इसके साथ ही उनकी Wife अनुष्का शर्मा ने भी उनका साथ देते हुए कई Startups में अपना पैसा Invest किया हैं।
अगर आप विराट कोहली के सभी Business के बारे में जानना चाहते हैं तो आप बिलकुल सही लेख पर आये हैं, इस लेख में आज हम Virat Kohli के सभी Business की List के बारे में जानेंगे।
साथ ही में उन्होंने किन बिज़नेस में अपना पैसा इन्वेस्ट किया हैं यह भी पढ़ेंगे, तो चलिए शुरू करते हैं।

Virat Kohli के सभी Business की List
सबसे पहले हम विराट कोहली के उन Business के बारे में जानते हैं, जिसमे वह फाउंडर या Co-फाउंडर हैं।
One8 Commune
विराट कोहली ने One8 Commune को 2017 में शुरू किया था, यह एक Restobar हैं यानी Restaurent के साथ bar. 2017 में पहले Outlet खुलने के बाद आज One8 Commune के कई ओर भी Outlets पुरे देश में खुल चुके हैं।
यह विराट कोहली का Food Industry में पहला बिज़नेस था और आज के समय में यह काफी अच्छा Grow कर रहा हैं।
Wrogn
Wrogn को 2012 में Anjana Reddy ने शुरू किया था, पर उसके अगले साल 2013 में विराट कोहली ने इस बिज़नेस में इन्वेस्ट किया और Co-Founder बन गए। Wrogn एक Luxury Clothing ब्रांड हैं, जो लक्ज़री कपड़ो में डील करता हैं।
UAE Royals
UAE Royals एक टेनिस टीम हैं और इस फ्रैंचाइज़ी टीम को 2014 में शुरू किया था, इसके अगले साल ही 2015 में विराट ने इस फ्रैंचाइज़ी में पैसे इन्वेस्ट करके Co-Founder की सीट खरीद ली थी।
Roger Federer जिनका नाम दुनिया के सबसे बेस्ट टेनिस players में आता हैं, वह भी UAE Royals टीम का भाग हैं।
Nueva
Nueva को 2017 में विराट कोहली द्वारा शुरू किया गया था और यह एक South American थीम पर बना Restaurent हैं जिसे आप दिल्ली में विजिट कर सकते हैं। इस रेस्टोरेंट में आपको अमेरिका, इटली और जापान के साथ कई ओर देशो का खाना खाने के लिए मिल जायेगा।
FC Goa
अगर आप फुटबॉल देखते हैं तो Indian Super League जो की फुटबॉल स्पोर्ट्स का एक tournamnet भारत में करवाया जाता हैं, उसमे आपने FC Goa की टीम को जरूर देखा होगा।
इस फ्रैंचाइज़ी टीम को 2014 में ISL में लाया गया था और विराट कोहली FC Goa के Co-Founder हैं।
Bengaluru Yodhas
टेनिस, फुटबॉल की टीम के बाद विराट कोहली ने Wrestling टीम में भी अपना पैसा इन्वेस्ट किया हुआ हैं। Bengaluru Yodhas PWL (Pro Wrestling League) की एक टीम हैं और 2015 में विराट इस टीम के Co-Founder बने थे।
Puma X One 8
Puma एक बेहद ही Famous जर्मन ब्रांड हैं, जिसके साथ मिलकर विराट ने One8 की शुरुवात की हैं। One8 से Basically आप Sports जूते, कपडे और अन्य एक्सेसरीज खरीद सकते हैं।
One8 ब्रांड नाम Virat kohli के जर्सी नंबर 18 से लिया गया हैं, One8 के सभी प्रोडक्ट्स आपको Puma स्टोर और उनकी वेबसाइट पर मिलेंगे।
जी, तो यह वह सभी बिज़नेस हैं जिसमे विराट कोहली फाउंडर या Co-Founder की भूमिका निभाते हैं, तो चलिए अब जानते हैं की विराट कोहली ने किन Startups में अपना पैसा Invest करके उसमे अपनी हिस्सेदारी खरीदी हुई हैं।
Virat Kohli के द्वारा Funded Startup/बिज़नेस
नीचे उन सभी बिज़नेस और Startup के नाम दिए हुए हैं, जिसको विराट ने फंडिंग दी हैं।
- Digit
- Sport Convo
- Blue Tribe
- Rage Coffee
- Chisel Fitness
- Hyperice
- Galactus Funware Technology Pvt. Ltd.
जी, तो यह वो सभी Startups हैं जिनमे Virat Kohli ने अपना पैसा इन्वेस्ट किया हैं और इन सभी Startups में विराट की हिस्सेदारी भी हैं। हम आशा करते हैं की इस लेख से आपको विराट कोहली के सभी Businesses के बारे में जानकारी हो गयी होगी।
यह लेख भी पढ़े:
अगर आपको लेख पसंद आया तो अपने दोस्तों के साथ इसे शेयर जरूर करे और ऐसे ही लेख पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो और Whatsapp Group जरूर Join करें।
FAQ
Q: क्या विराट कोहली Businessman हैं?
Answer: जी हाँ, विराट क्रिकेटर होने के साथ साथ Businessman भी हैं।
Q: विराट कोहली की Networth कितनी हैं?
Answer: 2022 में विराट की Networth 500+ करोड़ से ज्यादा की हैं।