Wow Momo Business Model in Hindi | Wow Momo Business Case Study (2022)
Advertisement
आज के इस लेख में हम Wow Momo Business Model in Hindi पढ़ेंगे और जानेंगे की Wow Momo पैसे कैसे कमाते हैं और इनका बिज़नस किस प्रकार काम करता है।
दोस्तों बिज़नस और Startup की दुनिया में पिछले 10 वर्षों में कई सारे नए बिजनेस उभर कर आए हैं जो आज के समय में बहुत तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और इसी तेजी से Wow Momo भी बढ़ रहा है। अगर आप मोमोस के शौकीन हैं तो आपने Wow Momo का नाम जरूर सुना होगा।
मोमोज की दुनिया में Wow Momo आज एक ब्रांड के रूप में बन चुका है जो कि बहुत ही रफ्तार से आगे बढ़ता जा रहा है, आज के समय में Wow Momo 1000 करोड रुपए की कंपनी बन चुकी है।
इसलिए आज के इस लेख में आपको Wow Momo बिजनेस की Case Study पढ़ने के लिए मिलेगी और इनका बिजनेस मॉडल जानने के लिए मिलेगा तो चलिए शुरू करते हैं।
Wow Momo Business Model in Hindi जानने से पहले हम Wow Momo के बारे में जान लेते हैं कि इसे कब और कैसे शुरू किया गया।

Wow Momo के बारे में
दोस्तों Wow Momo एक फास्ट फूड कंपनी है जिसकी शुरुआत 2008 में दो कॉलेज के दोस्त Sagar Daryani और Binod Homagai ने मिलकर शुरू की थी। सागर और विनोद को एक समय यह आइडिया आया कि आज मार्केट में फूड केटेगरी के अंदर कई सारे बड़े-बड़े ब्रांड बन चुके हैं।
पर Momo कैटेगरी में अभी तक कोई भी ब्रांड नहीं बना तो Momo Category में ब्रांड बनने के लिए इन्होंने Wow Momo की शुरुआत की।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन्होंने Wow Momo की शुरुआत कोलकाता से की थी और शुरू के समय में सिर्फ ₹30,000 के निवेश से एक छोटा सा Stole शुरू किया था, पर आज के समय में Wow Momo के 800 से ज्यादा आउटलेट्स बन चुके हैं।
आज के समय में Wow Momo एक सबसे तेजी से आगे बढ़ता हुआ QSR (Quick Service Restaurant) Chain बन चुका है और इनकी कंपनी की वैल्यूएशन हजार करोड रुपए से ज्यादा की हो चुकी है।
Wow Momo की सबसे खास बात यह है कि इनके पास अलग-अलग प्रकार के मोमो मिल जाते हैं जैसे – Cheese Momo, Baked Momo, Choclate Momo, Fried Momo, Non-Veg Momo, Burger Momo और भी कई प्रकार के अलग-अलग मोमोज जो लोगों को काफी पसंद आते हैं।
Wow Momo Business Model in Hindi
Wow Momo ने सिर्फ 30,000 से अपने एक स्टोर की शुरुआत की थी और आज इनके 800 से ज्यादा आउटलेट पूरे भारत में है। तो इससे आपको एक चीज पता लग गया होगा कि Wow Momo आगे अपना फ्रेंचाइजी देता है और इनका बिजनेस भी फ्रेंचाइजी मॉडल के साथ साथ मोमो और अन्य खाने वाली चीजों को बेचने पर चलता है।
दोस्तों Wow Momo एक Fastfood QSR Chain है और इनका बिजनेस मॉडल COCO (Company Owned Company Operated) बिजनेस मॉडल पर चलता है।
जहां पर फूड बनाने से लेकर कस्टमर तक पहुंचाने की प्रक्रिया को कंपनी खुद मैनेज करती है, जिसके लिए Wow Momo का जिस स्थान पर आउटलेट है उसी शहर में उनका एक क्लाउड किचन जरूर होता है।
जहां से सभी प्रकार का सामान उनके आउटलेट तक पहुंचाया जाता है इससे सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि सभी आउटलेट के मोमोज का स्वाद एक जैसा ही रहता है।
Wow Momo Revenue Model
दोस्तों जैसा कि आपने ऊपर पढ़ा कि Wow Momo का बिजनेस एक फ्रेंचाइजी मॉडल पर भी काम करता है तो इसलिए जब भी Wow Momo अपनी फ्रेंचाइजी आगे किसी को देते हैं तो वहां से इनको रॉयल्टी इनकम और फ्रेंचाइजी फीस से कमाई होती है।
इसके अलावा Wow Momo का सबसे ज्यादा रेवेन्यू मोमोज और अन्य खाने वाली चीजों को बेचने से ही होता है। समय के साथ-साथ Wow Momo ने बहुत ज्यादा सुधार किया है और यही कारण है कि आज इनकी कंपनी की वैल्यूएशन हजार करोड रुपए से ज्यादा की हो चुकी है।
Wow Momo ने मार्केट से पैसा यानी फंडिंग भी उठाई है इसके बारे में हमने नीचे लिखा हुआ है।
Wow Momo Funding
Wow Momo ने अपनी पहली फंडिंग 2015 में उठाई थी और अभी तक कुल 55 मिलियन डॉलर की फंडिंग उठा चुके हैं। पिछले साल 2021 में इन्होंने सीरीज सी फंडिंग में 15 मिलीयन डॉलर की फंडिंग उठाई थी।
Wow Momo के कुछ मेन Investors यह है – Indian Angel Network और Tiger Global.
जी तो हम आशा करते हैं कि इस लेख से आपने Wow Momo Business Model in Hindi पढ़ लिया होगा और इस लेख से आपको Wow Momo के बिजनेस के बारे में बहुत जानकारी मिली होगी।
यह लेख भी पढ़े:
अगर आपको इस लेख से जुड़ा कोई भी प्रश्न पूछना है तो आप नीचे हमें कमेंट बॉक्स के जरिए अपना प्रश्न पूछ सकते हैं। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें और इसी तरह से बिजनेस और स्टार्टअप के बारे में पढ़ने के लिए हमारे इस ब्लॉग को सेव कर लें।
FAQ – Wow Momo Business Model in Hindi
Q: Wow! Momo के फाउंडर कौन है?
Q: Wow! Momo को कब और कैसे शुरू किया गया?
Advertisement