Youtuber Revenue Model Case Study in Hindi? [2022]
Advertisement
आज के इस लेख में हम जानेंगे की Youtuber Paise Kaise Kamate Hai? दोस्तों भारत में Jio के आने के बाद लोगो ने Online चीजों पर शिफ्ट होना शुरू किया क्योकि Jio ने इंटरनेट को बहुत ही सस्ता बना दिया हैं और इसी कारण आज के समय में हर एक इंसान इंटरनेट को बहुत ही आसानी से Access कर सकता हैं।
इंटरनेट के बढ़ते Usage के कारण लोगो ने Video कंटेंट को ज्यादा देखना शुरू किया क्योकि वीडियो कंटेंट में लोग चीजों को आसानी से समझ सकते हैं और साथ में वह वीडियो Creator के साथ Relate भी कर सकते हैं।
वीडियो कंटेंट के Growth के कारण कई नए लोगो ने Youtube पर कंटेंट बनाना शुरू किया और जो लोग पहले से Youtube पर कंटेंट बनाते थे उनकी Growth भी पहले से ज्यादा बढ़नी शुरू हुई। अगर बात करे आज के समय की तो YouTube से आज कई लोग महीने का लाखो करोड़ो में कमाते हैं।
पर आप शयद इस चीज को पढ़ने के बाद सोच रहे होंगे की एक YouTuber इतना पैसा कैसे कमा सकता हैं? तो इसलिए आज के इस लेख में हम उन सभी तरीको के बारे में जानेंगे जिसकी मदद से Youtuber पैसे कमाते हैं, तो चलिए शुरू करते हैं।

Youtuber Paise Kaise Kamate Hai?
दोस्तों YouTube से कोई भी व्यक्ति जो मेहनती हैं वो आसानी से पैसे कमा सकता हैं। आज भारत के कई बड़े Youtuber जैसे – Carry Minati, Bhuvan Bam, Ashish Chanchlani, Mostly Sane इनके आलावा कई ओर भी Youtubers हैं जो महीने का 10 लाख से 90 लाख रुपए के बीच में पैसे कमाते हैं। निचे हमने उन सभी तरीको के बारे में लिखा हैं जिनसे बड़े Youtubers पैसे कमाते हैं।
#1. Google Adsense
YouTube गूगल का ही एक हिस्सा हैं और गूगल का अपना एक Product हैं जिसे हम Google Adsense कहते हैं। Google Adsense गूगल का अपना Ad Network हैं जिसमे जिन लोगो को अपनी Ads इंटरनेट पर चलनी होती हैं वह इसे इस्तमाल करते हैं।
इसके बाद YouTube उन सभी Ads को YouTube Creators के वीडियो में चलाता हैं जिसपे YouTubers को Per Click और अच्छे Views पर पैसे दिए जाते हैं।
#2. Affiliate Marketing
अगर आपके पास YouTube पर अच्छे Active Subscribers हैं तो आप कई कंपनी जैसे – Amazon, Flipkart जैसी Companies के Affiliate प्रोग्राम को Join कर सकते हैं। जिसमे जब भी आपके द्वारा दिए गए Link से कोई भी व्यक्ति कुछ खरीदेगा तो आपको उस प्रोडक्ट पर एक कमिशन के रूप में पैसे मिल जायेंगे।
आपको यह जानकार हैरानी होगी की कई Youtuber सिर्फ Affiliate Programs की मदद से महीने का लाखो रुपए में कमा रहे हैं।
#3. Brands Sponsorship
दोस्तों YouTube पर लोगो के बढ़ते संख्या के कारण अब कई Companies अपने Product की Promotion उन Youtubers के वीडियो में Direct करवाना चाहते हैं जिनके पास अच्छे Subscribers हैं। इसमें Brands अपने Product की वीडियो उन Creators से बनवाकर उनके चैनल पर ही Promote करवाते हैं।
जिसके लिए Creators को काफी अच्छी Amount एक वीडियो के लिए मिल जाती हैं। अगर आपके पास 1 लाख Active Subscribers हैं तो आप अपने Channel पर Brand की प्रमोशन के लिए Per Video 30 हज़ार से 1 लाख रुपए के बीच में आसानी से ले सकते हैं।
इसके आलावा अगर आप YouTube पर खुद को Brand बना लेते हैं तो आपको YouTube से बाहर भी कई तरह के Sponsorship Offers मिल जायेंगे।
#4. Superchat/Memberships/Supersticker
दोस्तों YouTube पर आप अपना एक Exclusive Club बना सकते हो जिसमे अगर कोई Subscriber आपके Exclusive Club से जुड़ना चाहे तो उसे हर महीने एक फीस देनी होगी और उस फीस से आप पैसे कमा सकते हैं।
इसके आलावा आप YouTube पर Live होक या किसी चीज की Live Streaming करके भी पैसे कमा सकते हैं जिसमे आपको लोगो द्वारा Superchat और Supersticker पैसे के रूप में मिलेंगे।
#5. Own Product/Service
अगर आप अपना कोई Course या कोई भी प्रोडक्ट लोगो तक पहुँचाना चाहते हो तो YouTube इसके लिए सबसे बढ़िया साधन हैं। यदि आपके पास बढ़िया संख्या में Subscribers हैं तो आप उनके साथ अपने प्रोडक्ट और Course को शेयर कर सकते हैं, जिसके बिकने के बाद आप पैसे कमा सकते हैं।
जी तो दोस्तों यह कुछ मुख्य तरीके हैं जिनकी मदद से दुनिया भर के YouTubes पैसे कमा रहे हैं। अगर बात करे पिछले साल की तो YouTube के अनुसार उन्होंने भारत की GDP में कुल 6,800 करोड़ रुपए का योगदान दिया था।
यह लेख भी पढ़े:
अगर आपको इस लेख से जुड़ा कोई भी प्रश्न पूछना हैं तो आप निचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं, आपको हमारी तरफ से जवाब जरूर दिया जायेगा।
Conclusion (निष्कर्ष)
दोस्तों अगर आप सोच रहे हैं की आपको YouTube शुरू करना चाहिए या नहीं, तो मेरी आपको Advice यह होगी की आप YouTube जरूर शुरू करे। आपके पास जो भी नॉलेज हैं आप उसे YouTube पर आसानी से शेयर कर सकते हैं और आने वाले समय में पैसे भी कमा सकते हैं।
हम आशा करते हैं की इस लेख से Youtuber Paise Kaise Kamate Hai? इसकी जानकारी आपको हो गयी होगी। इसी तरह के ओर भी लेख पढ़ने के लिए हमारे ब्लॉग को फॉलो जरूर करे।
Frequently Asked Questions (FAQ)
Q: YouTube 1000 Views का कितना पैसा देता हैं?
Q: भारत में लोग YouTube सबसे ज्यादा कब चलाते हैं?
Q: क्या YouTube से करोड़पति बना जा सकता हैं?
Advertisement